सोहावल-अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस) बजाज फिन सर्व एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही। सक्षम परियोजना अंतर्गत तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम इब्राहिमपुर कदई ब्लाक सोहावल अयोध्या मे किया गया। बजाज फिन सर्व की कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी पालिसी के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश के 5 जिलों – वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, कुशीनगर एवं अयोध्या एवं गुजरात में प्रोजेक्ट सक्षम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जायेगा। उद्यमिता विकास संस्थान के अंदेश कुमार ने बताया कि बजाज फिन सर्व एवं ईडीआईआई सूक्ष्म उद्यमियों की वित्तीय साक्षरता में दृढ़ता से विश्वास करता है। इस हेतु ईडीआई द्वारा तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मैं चयनित सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर हैंड होल्डिंग सपोर्ट भी किया जायेगा। यह कार्यक्रम हितग्राहियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस परियोजना के तहत उद्यमों को वित्तीय जागरूकता, डिजिटल साक्षरता, इलेक्ट्रानिक बैंकिंग, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, बजट, नकदी प्रवाह प्रबंधन, व्यवसाय विस्तार आदि के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम कश्यप निदेशक, आर सेटी अयोध्या तथा संजय कुमार यादव, फैकल्टी, आर सेटी अयोध्या द्वारा सहभाग किया गया। साथ ही आलोक कुमार द्विवेदी एवं संध्या ब्लाक मिशन मैनेजर, एन आर एल एम भी मौजूद रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

