अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा ध्वजारोहण एवं प्रार्थना सभा के उपरांत ग्राम डाभासेमर के प्राथमिक विद्यालय में दंत परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 103 छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण हुआ। इस दंत परीक्षण कैंप में डॉ. नारायण दत्त मिश्रा तथा डॉ. सौरभ आनंद का विशेष योगदान दिया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को दांत की सफाई तथा मुख की स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। परीक्षण के दौरान छात्रों में कैविटी दांतों में सडऩ जैसी तकलीफ निकल कर आई। बच्चों को दो बार सुबह और रात में खाना खाने के बाद ब्रश करने की सलाह दी गई। इस दौरान बच्चों को टूथब्रस तथा टूथपेस्ट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य शालिनी पांडे, दिनेश कांत पांडे, प्रतिमा तिवारी, रोली यादव, स्वतंत्र त्रिपाठी, पल्लव पांडे, सीमा तिवारी, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

