अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। जनगणना-2027 के दृष्टिगत जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अयोध्या व प्रशिक्षण हेतु नॉमित नोडल अधिकारी/ उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, डाभासेमर, विकास खण्ड परिसर, नियर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मसोधा, जनपद अयोध्या के प्रशिक्षण हाल में फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगण्ना के उद्देश्य से कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मोबाईल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी विषयों के सम्बन्ध में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान मोबाईल एप्लीकेशन प्ले स्टोर के माध्यम से इंस्टाल कर उसे कियाशील करने तथा सुविधानुसार भाषा का चयन करने एवं मकान व परिवार का विवरण भरने तथा फील्ड पर भवन स्वामियों एवं परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने एवं उनके साथ अच्छा वर्ताव करने के साथ-साथ जनगणना को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पारदर्शी तरीके से कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गयी। अन्त में सधन्यवाद के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस दौरान मौके पर जनगणना निदेशालय से नियुक्त जनपद नोडल शैलेन्द्र यादव तथा जनगणना लिपिक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

