आजमगढ़ 25 मार्च(आर एन एस )
उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को सुबह 10.00 बजे से खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत् प्रोत्साहन निति के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योग इकाईयों की स्थापना हेतु प्रत्येक जनपदों के प्रत्येक विकास खण्ड में 02 ग्राम प्रधानों को जिनके द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर खादी ग्रामोद्योगी योजनाओं के अन्तर्गत विगत तीन वर्षों में अधिकतम उद्योग स्थापित कराया गया है उनको जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार स्वरूप रू0 2000 (रू0 दो हजार मात्र) की धनराशि अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाना है।
खादी के शोध डिजाइन मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार योजना के अन्तर्गत खादी के प्रोमोशन हेतु मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार जनपद स्तर पर आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें खादी को बढ़ावा देने एवं उनके उत्साह वर्धन हेतु खादी के पदाधिकारी एवं खादी की संस्थाओं में कार्यरत कत्तिन/बुनकर भी रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर पाठक, सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़, मुख्य विकास अधिकारी महोदय आजमगढ़ एवं सम्मानित अतिथि के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी महोदय आजमगढ़, जिला विकास अधिकारी महोदय आजमगढ़, जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय आजमगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति सम्भावित है।
खादी के विकास पर व्याख्यान दीपक राय, बिजनेस एक्सपर्ट द्वारा दिया जायेगा। उनके द्वारा खादी की संस्थाओं को पैकेजिंग डिजाईनिंग तथा एक्सपोर्ट में विकास हेतु टिप्स दिये जायेंगे।

