परीक्षा नियंत्रक ने दिया 10 दिनों में परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन निकालने का आदेश
रांची 25 मार्च (आरएनएस)। पोस्ट बेसिक नर्सिंग सत्र 2023 -25 के छात्रों की दोनों वर्षों की पढ़ाई खत्म हो चुकी है परंतु अब तक सिर्फ प्रथम वर्ष की ही परीक्षा ली गई है । एवं एवं बेसिक बी एस सी सत्र 2021 – 25 के छात्रों का भी सत्र पूर्ण हो चुका है परंतु चौथे वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं ली गई है । अब छात्राओं को अपने अपने कॉलेज के छात्रावास से भी बाहर हो चुके है क्योंकि कोर्स पूरा हो जाने के बाद नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया है. इसी के विरोध में छात्र रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मिले एवं उनसे जल्द परीक्षा लेने का आग्रह किया । साथ ही प्रैक्टिकल की परीक्षा का नोटिफिकेशन भी साथ ने ही जारी करने का आग्रह किया । आक्रोशित छात्रों ने छात्र नेता कुमार रौशन के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे एवं परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह से मिले एवं पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया । परीक्षा नियंत्रक से आश्वासन मिलने के बाद छात्र वापस लौट गए । छात्र नेता कुमार रौशन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विवि प्रशासन सभी लेट सेशन हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करें एवं सत्र को नियमित करें अन्यथा छात्र सड़कों पर उतरकर चरणबाद आंदोलन करने को बाध्य होगे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

