सारंगढ़-बिलाईगढ़ 24 मार्च 2026 (आरएनएस) सारंगढ़ में चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया, जहां प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके,कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, विशेष रूप से बारिश के समय सीपेज की संभावना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और अन्य सुरक्षा उपायों की जांच की गई, इस मौके पर एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी के प्रतिनिधियों ने भी निरीक्षण में भाग लेकर प्रक्रिया को देखा और संतोष जताया,निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना और अन्य कर्मचारियों ने भी वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है,यह निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आशंका को खत्म करने के उद्देश्य से नियमित रूप से किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

