सुल्तानपुर 26 मार्च (आरएनएस )। पेट्रोल-डीजल क्राइसेस पर खबर चलने के बाद अब मामला और गरमा गया है। सूत्रों के मुताबिक, खबर प्रसारित होते ही जिला पूर्ति अधिकारी और एक कोटेदार द्वारा दबाव बनाने की कोशिशें शुरू हो गईं। दावा किया जा रहा है कि खबर को हटवाने के लिए लगातार फोन और संपर्क किए गए, जिससे पूरे मामले में ‘मैनेजमेंटÓ का खेल सामने आता दिख रहा है। इस बीच, एक कथित वायरल ऑडियो ने मामले में और आग लगा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इस ऑडियो क्लिप को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें डीएसओ से जुड़ी बातचीत सामने आई है, जो पूरे विवाद को और गहरा कर रही है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि डीएसओ एक कोटेदार के साथ एक चैनल के स्थानीय कार्यालय तक पहुंचे, जहां मामले को सेटल करने की कोशिश की गई। साथ ही संबंधित लोगों को कार्यालय बुलाने का दबाव भी बनाया गया। अब सवाल उठता है कि आखिर एक खबर से इतना दबाव क्यों? क्या यह सिर्फ गलतफहमी है या फिर सच्चाई को दबाने की कोशिश? वायरल ऑडियो और लगातार बढ़ते आरोपों के बीच यह मामला अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

