सुल्तानपुर 26 मार्च (आरएनएस ) : शहर के पयागीपुर निवासी प्रेम मोहन त्रिपाठी को नैतिक पार्टी का पूर्वांचल प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसे ही उनके नियुक्ति की खबर सुल्तानपुर पहुंची, समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचने पर लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को पूर्वांचल क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार तेजी से होगा।
प्रेम मोहन त्रिपाठी ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संकल्प भी लिया। अपने बयान में प्रेम मोहन त्रिपाठी ने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायधीश चंद्र भूषण पाण्डेय के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे पूर्वांचल के विकास, सामाजिक समरसता और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

