लखनऊ 26 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग द्वारा 11 अप्रैल 2026 को राजधानी के गांधी भवन (प्रेक्षागृह), कैसरबाग में अधिवक्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अभिषेक मनु सिंघवी, चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि, आरटीआई एवं मानवाधिकार विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन एडवोकेट अली आसिफ जमा रिजवी करेंगे।सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज विधि विभाग के चेयरमैन एडवोकेट अली आसिफ जमा रिजवी द्वारा विभागीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्रों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन विधि विभाग के प्रदेश समन्वयक एडवोकेट सरवन कुमार अवस्थी द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमानुर रहमान ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय किए जाने का निर्णय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से समाज के शोषित, पीडि़त वर्गों और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ेगी तथा उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगी।बैठक में विधि विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभारी (संगठन) एडवोकेट मो. अनस खान, उपाध्यक्ष (प्रभारी) मीडिया एडवोकेट अमानुर रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट शैलेष त्रिपाठी, एडवोकेट राजेश विद्यार्थी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर एडवोकेट किरन बाजपेयी, एडवोकेट अनिल तिवारी, एडवोकेट जितेन्द्र कुमार शर्मा, एडवोकेट राम प्रसाद गुप्ता, एडवोकेट विजय कुमार, एडवोकेट डोली चन्द्रा, एडवोकेट विकास चौधरी तथा नसर जिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

