रांची 26 मार्च (आरएनएस)। रिसालदार बाबा मजार परिसर स्थित बैंक्वेट हॉल में मीम टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा उमराह तरबियती कैंप का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद उमराह से जुड़ी जरूरी जानकारी, नियम और प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। अलहाज मो शकील ने उमराह के अरकान, एहराम, तवाफ और सई सहित विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया, ताकि जायरीन को पवित्र यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कैंप में मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और बेहतर व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
मीम टूर एंड ट्रेवल्स हज और उमराह सेवा के निदेशक फिरोज आलम, मोहम्मद कलाम और खैरुल खान ने बताया कि इस तरह के तरबियती कैंप का उद्देश्य जायरीन को सही जानकारी देकर उन्हें उमराह के लिए पूरी तरह करना है। उन्हें उमराह के लिए पूरी तरह तैयार करना है। उन्होंने कहा कि 40 जायरीनो का ग्रुप 28 मार्च को रांची से जद्दा के लिए उड़ान भरेगा और 12 अप्रैल 2026 को जद्दा से रांची वापसी करेगी.कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दुआ के साथ कैंप का समापन हुआ। इस अवसर पर फिरोज आलम, मोहम्मद कलाम, खैरुल खान, आरिफ हुसैन, आफताब जिया, मोहम्मद शकील और दानिश खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

