रांची 26 मार्च (आरएनएस)। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य एवं आकर्षक रूप देने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में रामभक्त शोभा यात्रा में शामिल होंगे, जिसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रामनवमी जुलूस की शोभा यात्रा सैनिक कॉलोनी से निकलकर तपोवन मंदिर तक जाएगी जिसमें हज़ारो की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल होंगी. उन्होंने राज्य सरकार से डीजे बजाने एक दिन बजाने की मांग की. उन्होंने कहा कि डीजे बजेगा लेकिन हॉस्पिटल के आस पास आवाज़ धीमा रहेगा. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने सभी अखाड़ों एवं श्रद्धालुओं से शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की। मंडल की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में सभी से मिलजुलकर रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाने का आह्वान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

