मुंबई/रांची 26 मार्च (आरएनएस)। इस वीकेंड तैयार हो जाइए एक ऐसे शानदार सिनेमाई सफर के लिए, जहाँ दो अलग अलग तरह की दमदार फिल्में लगातार दो दिनों में आपके टीवी स्क्रीन पर आने वाली हैं। देखिए अश्वत्थामा की कहानी और कल्कि अवतार का उदय, ‘कल्कि 2898 ए.डी.Ó के ज़ी एक्शन प्रीमियर में, शुक्रवार 27 मार्च शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर। जब दुनिया अंधेरे में डूब जाती है, तब कल्कि अवतार उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आता है, जिसका उद्देश्य धर्म को फिर से स्थापित करना है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 ए.डी.Ó भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाती है। जबर्दस्त वीएफएक्स, शानदार विजुअल्स और पौराणिक कहानी को भविष्य के साथ जोड़कर ये फिल्म एक अलग ही अनुभव देती है। इसकी कहानी महाभारत के युद्ध के बाद शुरू होती है, जब श्रीकृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं और वहीं से एक लंबी कहानी की शुरुआत होती है। बड़े युद्ध, भविष्य के शहर और हर फ्रेम इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाते हैं, जहाँ पुरानी कहानी और नए दौर की सोच एक साथ नजर आती है।
कंगना रनौत के निर्देशन और अभिनय से सजी ‘इमरजेंसीÓ में वो देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आती हैं। फिल्म उस समय की राजनीतिक हलचल और उस दौर में उठी आवाजों को दिखाती है, जो दबाव और सेंसरशिप के खिलाफ खड़ी हुईं। फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के रोल में हैं, श्रेयस तलपड़े युवा अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आते हैं और मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते हैं। इनके साथ महीमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक की यादगार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। यह सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ताकत और चुप्पी की कीमत को दिखाने वाली फिल्म है, जो आज भी उतनी ही असरदार लगती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

