उधवा, साहेबगंज/रांची 26 मार्च (आरएनएस)। चैत्र नवरात्रि के बिगुल बजते ही उधवा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल देखा जा रहा।मां दुर्गा के दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उधवा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा बड़े हर्ष और उत्साह के साथ की गई। जानकारी के अनुसार पूर्वी उधवा पंचायत के उद्धवमुनि आश्रम,आतापुर एवं राधानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में सुबह से लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मां महागौरी की पूजा अर्चना किया। वहीं पूजा समिति की ओर से भव्य पूजा-पंडाल एवं पूरी तरह लाइटिंग से सजाया गया है। जो लोगों को खूब आकर्षक कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

