उधवा,साहेबगंज 26 मार्च (आरएनएस)। उड़ीसा पुलिस ने लाखों रुपए की अभुषण चोरी मामले में राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत पंचायत के अमीर शेख को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से गिरफ्तार किया है। उड़ीसा पुलिस कुछ दिन से राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से कई संदिग्ध ठिकानों पर लागातार छापामारी कर रही थी। हालांकि उड़ीसा पुलिस को कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि अमीर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में छुपा हुआ है। उड़ीसा पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उड़ीसा शहर के एक ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के दीवार को सेंधमारी कर अपराधीओ ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के चोरी की घटना में शामिल आलाम नाम के एक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके निशानदेही पर उड़ीसा पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र में लगातार छापामारी कर रही थी। पुलिस ने अमानत पंचायत के अमीर शेख के घर छापामारी कि है। हालांकि अमीर शेख घर पर नहीं मिला था उस दिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी । उड़ीसा पुलिस को चोरी की घटना में शामिल अन्य दो सदस्यों की तलाश है लेकिन पुलिस इन दोनों का नाम खुलासा नहीं किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

