पिथौरागढ़,26 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें 65 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

