पिथौरागढ़,26 मार्च (आरएनएस)। डीडीहाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने डीडीहाट बस्ती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सुंदर राम के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

