पिथौरागढ़,26 मार्च (आरएनएस)। बलुवाकोट पुलिस ने एनएसएस कैम्प बलुवाकोट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस शिविर में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने आमजन से यात्रा करते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने को कहा। साथ ही पुलिस ने आमजन को नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव, दहेज उत्पीडऩ, भ्रूण हत्या, मानव तस्करी व महिला अपराधों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

