पिथौरागढ़,26 मार्च (आरएनएस)। बेरीनाग के राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में नमन मुनस्यारी की ओर से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुवार को प्राचार्य प्रो बीएम पाण्डेय के निर्देश पर वनस्पति विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ मस्तिष्क के बारे में बताया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज की योगा ट्रेनर डॉ. आराध्या विरादर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योग व व्यायाम करना चाहिए। कहा व्यायाम करने से मन खुश व मस्तिष्क तनाव मुक्त रखता है। एम्स ऋषिकेश के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुभव व डॉ. शुभम भट्ट ने विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ. जेएन पंत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीना लोहिया, डॉ. अश्विनी कुमार ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

