रुद्रपुर,26 मार्च (आरएनएस)। डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले इंडेन गैस एजेंसी के ठेकेदार को उसके पूर्व डिलीवरी कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी दी है। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर वार्ड-2 निवासी ठेकेदार हीरालाल पुत्र रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से इंडेन गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाने का ठेका चला रहा है। इस कार्य के लिए उसके पास करीब दस कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हीं में से एक डिलीवरी मैन सुधीर राठौर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद वार्ड-7 किच्छा निवासी है, जो उसके पास काम करता था। शिकायत मिलने पर उसने उसे काम से निकाल दिया था। इसके बाद से सुधीर रंजिश रखने लगा। आरोप है कि सुधीर राठौर अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

