रुद्रपुर,26 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सुरेंद्र नगर शक्तिफार्म निवासी दो भाइयों संजीत मंडल और समीर मंडल पुत्र सहदेव मंडल ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि छह दिसंबर 2025 को सुरेश मंडल, कृष्ण मंडल, अभिजीत मंडल, राकेश मंडल, मुकेश मंडल, मिंती मंडल और प्रियवाला मंडल उनकी भूमि पर आए। इसके बाद खेतों के चारों ओर लगे तारबाड़ और 20 खंभे उखाड़कर ले गए। इसके बाद 15 दिसंबर को वह अपने खेत में पानी निकासी के लिए किनारे नाली बना रहे थे, तभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर आए और धमकी दी। 11 जनवरी 2026 को जब वे अपने गेहूं की फसल में पानी लगाने पहुंचे, तो खेत में बचे 20 सीमेंट के खंभे व तारबाड़ भी उखाड़कर ले गए। इससे खेत में मवेशी घुसने लगे। मवेशियों को हटाने पर आरोपियों ने मारपीट की। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

