चम्पावत,26 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत में एसआईआर को लेकर डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची का गहन परीक्षण करने को कहा। बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएम ने मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर व अनुराग आर्या समेत तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

