हल्द्वानी,26 मार्च (आरएनएस)। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अब केवल एक दिन बचा है। ऐसे में प्रत्याशियों की समस्याओं या चुनाव संबंधी दिक्कतों को लेकर गुरुवार को बार भवन जजी परिसर में बैठक बुलाई गई। इसमें बताया गया कि शुक्रवार को भी बार भवन में बैठक होगी। यहां मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे प्रत्याशियों को 28 मार्च को होने वाली चुनाव प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे। सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सभी प्रत्याशियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान चुनाव समिति के मोहन सिंह बिष्ट, विपिन कुमार अग्रवाल, मोहित मौर्य, सुशील कुमार, मोहित पाण्डेय, राकेश किशोर, विजय सिंह बिष्ट, पारस चंदोला, गौतम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

