हल्द्वानी,26 मार्च (आरएनएस)। नैनीताल पुलिस और एसओजी ने यूएस नगर की एक महिला को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को स्मैक तस्करी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर के इनपुट के बाद रामपुर रोड पर एसओजी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान बेलबाला मंदिर से डेढ़ सौ मीटर आगे एक महिला पैदल आते दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली तो 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान 40 वर्षीय कनिका निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप यूएस नगर के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी के मुताबिक महिला बिलासपुर के एक सप्लायर से डिमांड पर स्मैक लाई थी। जिसे मोटे कमीशन पर वनभूलपुरा में महिला को ही डिलीवर करना था। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह पहले भी हल्द्वानी में स्मैक सप्लाई कर चुकी है। पुलिस सरगना की तलाश कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

