रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोवंश के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। गुरुवार को पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप के चालक ने बॉर्डर पर पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो चार जिंदा गोवंश मिले। वाहन चालक ने बताया कि गोवंश को जोहड़ी, बागपत से मंगलौर ले जा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आबिद व सोनू शर्मा निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली जिला बागपत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

