रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। खनन सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से बुधवार रात में एक मकान की दीवार गिर गई। इससे नाराज कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा कर डंपर चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि रात में कॉलोनी के रास्ते से बड़ी संख्या में अवैध खनन से भरे डंपर गुजरते हैं। इनसे किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर के पास न्यू रामनगर कॉलोनी से बुधवार की रात खनन सामग्री से भरा डंपर गुजर रहा था। इस दौरान डंपर ने एक मकान में टक्कर मार दी। इससे मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने का शोर सुनकर मकान स्वामी और आसपास के लोग घर से बाहर आ गए और डंपर चालक को पकड़ लिया।इसके साथ ही दीवार गिरने पर नाराजगी जताकर जमकर हंगामा किया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

