रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। एक युवक घर से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म की घटना कर दी। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर ही थी। इस बीच एक युवक उसे बहलाफुसलाकर घर से पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

