रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा के प्रथम चरण का औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रथम चरण (डी-कंप्रेशन यूनिट) का उद्घाटन आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत और बीपीसीएल-गैस के बिजनेस हेड राहुल टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने बताया कि परिसर में अब तक 15,000 मीटर से अधिक एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। संस्थान के 14 छात्रावासों की मेस सुविधाओं और लगभग 1500 आवासीय घरों को सीधे जोड़ा जा रहा है। ताकि आने वाले समय में गैस किल्लत कि समस्या से राहत मिल सके। इस दौरान संस्थान के उप निदेशक प्रो. यूपी सिंह, एचएनजीपीएल के सीईओ विवेक वोहरा, सीएफओ नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

