रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। कोर्ट परिसर में किसी काम से आए दो लोग आपस में झगड़ा करने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर दो लोग किसी काम से आए थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

