रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन नारसन की ओर से आगामी 29 मार्च को होने वाले शैक्षिक एवं सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में ईद मिलन के साथ ही विभिन्न श्रेणियों में कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर शैक्षिक वातावरण को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में ईद मिलन समारोह के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आपसी सद्भाव एवं शैक्षिक उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

