रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। राघवमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने लव्वा गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवियों ने लोगों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। उन्होंने अपने आसपास फैली गंदगी को भी साफ किया। रैली गांव की प्रमुख गलियों से होकर निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आशा सैनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

