रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। गुरुवार को ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े भौरी फीडर की लाइन पर खराबी आने से करीब चार घंटे लाइन बंद रही। इसके चलते इस क्षेत्र में करीब चार घंटे बिजली की कटौती रही। बिजली कटौती के चलते लोगों के दिन के कामकाज प्रभावित हुए। ऊर्जा निगम के ब्रह्मपुर बिजलीघर का अधिकतर इलाका ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। इसके चलते इन बिजलीघर के फीडरों की लाइन खेतों और पेड़ों के बीच से होकर गुजर रही है। ऐसे में हल्की बारिश और आंधी से या फिर तेज हवा चलने से यहां अक्सर बिजली गुल हो जाती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

