रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। सिविल लाइन शिव मंदिर में सनातन धर्म रक्षिणी सभा महिला कीर्तन मंडली द्वारा 101 कन्याओं का शक्ति पूजन श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित किया गया। नौ दिनों तक माता की अखंड ज्योत जलाकर भजन-कीर्तन के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का संयोजन मंडली की अध्यक्ष सावित्री मंगला ने किया, जिसमें सभी सदस्य बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी आरती में शामिल हुए और कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

