रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। गैस एजेंसी के बाहर घरेलू गैस सिलेंडर लेने को लेकर अपनी किताबों की केवाईसी कराने और गैस सिलेंडर बुक करने को लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। देर शाम तक लोग एजेंसी के बाहर सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत बनी हुई है। रोजाना एजेंसी के खुलने से पहले ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। गुरुवार को भी एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर लेने आए नवीन कुमार, रमेश कुमार व अभिनव शर्मा का कहना था कि उनकी गैस की किताब की केवाईसी नहीं हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

