रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। धनौरा गांव में मध्य रात्रि के दौरान गुलदार एक ग्रामीण के घर में जा घुसा। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात्रि धनौरा निवासी सुनील सैनी ठेकेदार के घर पर लगभग रात ढाई बजे एक गुलदार देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि गुलदार घर के अंदर बेखौफ घूम रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुटी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

