बागेश्वर,26 मार्च (आरएनएस)। नगर के कठायतबाड़ा वार्ड स्थित द्यांगण क्षेत्र में गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को करीब 17 घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार रात लगभग आठ बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद पूरी रात और शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

