सारंगढ़-बिलाईगढ़ 26 मार्च (आरएनएस) जिले में कृषि और पशुधन विभाग से जुड़े विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां पशु चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (पेट एंट्रेंस एग्जाम) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 मार्च तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट के माध्यम से समय रहते आवेदन करना होगा। इस परीक्षा के जरिए बीई/बीटेक, कृषि इंजीनियरिंग, खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी और डेयरी डिप्लोमा जैसे कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शासन के नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखी गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना न रहे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।यह प्रक्रिया युवाओं के लिए बड़े अवसर का दरवाजा खोल रही है,

