नई दिल्ली ,27 मार्च,। भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दही में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये और संबंधित कैटरिंग कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
सोशल मीडिया वीडियो से खुला मामला
यह मामला तब सामने आया जब पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया। वीडियो में डिनर के साथ दी गई दही में कीड़े दिखाई दे रहे थे। यात्री ने यह भी दावा किया कि अन्य यात्रियों को परोसी गई दही में भी इसी तरह की समस्या थी।
तत्काल कार्रवाई, कॉन्ट्रैक्ट रद्द
शिकायत मिलते ही भारतीय रेल ने तुरंत जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए संबंधित कैटरिंग कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया। साथ ही उस पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं, खानपान सेवा की निगरानी में कमी को लेकर ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट पर 10 लाख रुपये का दंड लगाया गया।
मंत्रालय का बयान
रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 15 मार्च 2026 को ट्रेन नंबर 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में मिली शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
‘प्रीमियम ट्रेनों में नहीं चलेगी लापरवाहीÓ
रेलवे प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद रेलवे ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ट्रेनों में फूड क्वालिटी को लेकर निगरानी और भी कड़ी की जाएगी, ताकि यात्रियों का भरोसा बरकरार रखा जा सके।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

