जोधपुर/बाड़मेर ,27 मार्च,(आरएनएस)। राजस्थान की सन सिटी जोधपुर एक बार फिर एक भव्य शाही शादी का गवाह बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश कैडर के दो प्रभावशाली आईपीएस अधिकारी विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मूलत: बाड़मेर के निवासी और वर्तमान में संभल (क्क) के स्क्क के.के. बिश्नोई और बरेली (क्क) की स्क्क अंशिका वर्मा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे। बाड़मेर में शुरू हुई रस्में, जोधपुर में होगा रिसेप्शन 25 मार्च को संभल में सगाई (दस्तूर) के बाद अब राजस्थान में वैवाहिक रस्मों का आगाज हो चुका है।
धोरीमन्ना में उत्सव: के.के. बिश्नोई के पैतृक गांव धोरीमन्ना में आज से घी पिलाने, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं, जिसमें मारवाड़ी परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
बारात का शेड्यूल: 28 मार्च को बारात सभा का आयोजन होगा, जिसके बाद 29 मार्च को बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना होगी।
30 मार्च को लहरिया रिसोर्ट में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा
विवाह का मुख्य समारोह और रिसेप्शन 30 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध लहरिया रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई दिग्गज राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी (ढ्ढ्रस्/ढ्ढक्कस्) और वीवीआईपी (ङ्कङ्कढ्ढक्क) मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
दोनों अधिकारियों की जोड़ी सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में काफी लोकप्रिय है। के.के. बिश्नोई अपनी कड़क कार्यशैली और अंशिका वर्मा अपनी कार्यकुशलता के लिए जानी जाती हैं। मारवाड़ की धरती पर होने वाले इस खाकी मिलन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

