नई दिल्ली ,29 मार्च,। जापानी दिग्गज कंपनी शार्प (स्द्धड्डह्म्श्च) ने भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करते हुए देश का पहला ऐसा विंडो एसी लॉन्च किया है, जो कमरा ठंडा करने के साथ-साथ हवा को भी साफ करेगा। कंपनी ने इसे अपनी खास ‘प्लाज्माक्लस्टरÓ तकनीक के साथ पेश किया है। इसका सीधा मतलब है कि अब ग्राहकों को चिलचिलाती गर्मी में ठंडी हवा तो मिलेगी ही, साथ ही घर के अंदर का प्रदूषण भी खत्म हो जाएगा। कंपनी ने क्र4शद्धह्व इन्वर्टर और क्र4शद्धह्व-स्नस् (फिक्स्ड स्पीड) मॉडल्स को 1.5 टन से लेकर 2 टन तक की शानदार क्षमता के साथ बाजार में उतारा है।
52 डिग्री के टॉर्चर में भी करेगा दमदार कूलिंग और प्यूरिफिकेशन
इस नए एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल कूलिंग है। शार्प का दावा है कि भीषण गर्मी में जब तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तब भी यह एसी कमरे को पूरी तरह ठंडा रखने का दम रखता है। हवा को शुद्ध करने के लिए इसमें पेटेंटेड प्लाज्माक्लस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो एक्टिव एयर प्यूरिफिकेशन करती है। यह खास तकनीक हवा में पॉजिटिव और नेगेटिव आयन छोड़कर कमरे में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, एलर्जेंस और किसी भी तरह की दुर्गंध को पूरी तरह कम कर देती है, जिससे आपको एकदम ताजी और ठंडी हवा मिलती है।
स्मार्ट फीचर्स की भरमार के साथ इन्वर्टर सीरीज की खासियत
शार्प के इस एडवांस विंडो एसी में कई बेहतरीन स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, कोआंडा एयरफ्लो, टर्बो मोड और 4-वे ऑटो स्विंग जैसे आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। कंपनी ग्राहकों को पूरे 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा 100त्न कॉपर कंडेंसर, एंटी-कोरोशन कोटिंग और ऑटो-रिस्टार्ट जैसी सुविधाएं इसकी लाइफ को और बढ़ाती हैं। क्र4शद्धह्व इन्वर्टर सीरीज की बात करें तो इसमें 3 और 5 स्टार रेटिंग वाले 1.45-टन के विकल्प मौजूद हैं, जिसमें ट्विन मोटर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये रखी गई है, हालांकि प्लाज्माक्लस्टर तकनीक कुछ चुनिंदा मॉडल्स में ही उपलब्ध है।
बड़े कमरों के लिए शानदार एयर थ्रो और फिक्स्ड-स्पीड मॉडल्स
जो लोग कम बजट में बेहतरीन कूलिंग चाहते हैं, उनके लिए क्र4शद्धह्व फिक्स्ड-स्पीड (स्नस्) एसी भी पेश किए गए हैं। ये मॉडल 1.41 टन से 1.70 टन की क्षमता और 2 तथा 3 स्टार रेटिंग के साथ आते हैं। इनका 18 मीटर लंबा एयर थ्रो बड़े कमरों को भी चुटकियों में ठंडा करने में सक्षम है और इनकी शुरुआती कीमत महज 34,490 रुपये तय की गई है। शार्प के अधिकारी ओसामु नारिता ने इस खास लॉन्च पर कहा कि भारत उनके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को ऐसी एडवांस तकनीक देना है, जो उनकी जिंदगी में बिल्कुल फिट बैठे। ये सभी नए एसी मॉडल्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

