लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस )। थाना दुबग्गा पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार 18 सितम्बर 2025 को वादी द्वारा थाना दुबग्गा पर लिखित तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी 14 वर्षीय बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबग्गा में मुकदमा अपराध संख्या 392/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर गोविन्द पुत्र विमलेश निवासी चकसहरी थाना हसनगंज जनपद उन्नाव का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीम ने जनपद गाजियाबाद के इन्दिरापुरम क्षेत्र से किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी गोविन्द (उम्र करीब 24 वर्ष) को 26 मार्च 2026 को शाम 6:10 बजे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक धीरज भारद्वाज, कांस्टेबल विशाल सिंह तथा महिला कांस्टेबल लक्ष्मी की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

