लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस )। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में पूर्व से सीज किए गए वाहनों की विधिक प्रक्रिया के तहत नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस दौरान कुल 59 वाहनों की नीलामी की गई।यह कार्यवाही अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के आदेश के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज की अध्यक्षता में पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार संपन्न कराई गई।नीलामी प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से सभी आवश्यक औपचारिकताओं को निर्धारित समय में पूरा किया गया। नीलामी में निर्धारित मानकों के अनुसार बोली लगाई गई तथा उच्चतम बोली लगाने वाले प्रतिभागियों को वाहन आवंटित किए गए।इस कार्यवाही से जहां एक ओर सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई है, वहीं थाने पर लंबे समय से खड़े सीज वाहनों के निष्पादन में भी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।नीलामी प्रक्रिया में सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक अलीगंज ध्रुव कुमार एवं हेड मोहर्रिर अमर सिंह सदस्य के रूप में शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

