लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस )। थाना जानकीपुरम पुलिस ने प्रेम का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसे प्रेम के झांसे में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना जानकीपुरम में मुकदमा संख्या 068/2026 धारा 69, 123, 351(2), 352 बीएनएस के तहत मो. फराज पुत्र मो. नसीम निवासी ग्राम मिश्रपुर पहाड़पुर थाना महिगवां, लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार को सौंपी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वादिनी का बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलित किए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 27 मार्च 2026 को सलीम तिराहा, जानकीपुरम क्षेत्र से नामजद आरोपी मो. फराज (उम्र करीब 23 वर्ष), जो जनसेवा केंद्र का संचालन करता है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों एवं जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार एवं कांस्टेबल प्रवेन्द्र प्रताप सिंह की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

