लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस )। ग्राम मोहदा में एक युवक द्वारा कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को रात करीब 11:00 बजे ग्राम मोहदा से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर पता चला कि शनि कनौजिया (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र मन्नू कनौजिया निवासी ग्राम मोहदा ने अपने मकान के कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी।परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लखनऊ भेज दिया है। साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।प्रथम दृष्टया परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कपड़े प्रेस (इस्त्री) करने का कार्य करता था। वह विवाहित था और उसका एक बच्चा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है तथा किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

