लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस )। थाना गाजीपुर क्षेत्र के शिवाजी मार्केट के पास एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस के अनुसार 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 05:00 बजे थाना गाजीपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के शिवाजी मार्केट के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि पीयूष मिश्रा (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश मिश्रा निवासी सी-ब्लॉक, शिवाजी मार्केट ने रात्रि में अपने कमरे की छत में लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने मृतक को फांसी के फंदे से उतारकर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व में प्राइवेट नौकरी करता था और वर्तमान में बेरोजगार था। मृतक की दो पुत्रियां हैं। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

