देहरादून,27 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना दो के अंतर्गत नगर निगम ने पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की गई। प्रत्येक लाभार्थी को 20,000 की दर से कुल 1,00,000 की अनुदान राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रदान की गई। यह राशि महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा लाभार्थियों को वितरित की गई। योजना के तहत अब तक कुल 88 में से 87 लाभार्थियों को राशि वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त नमामी बंसल, सामाजिक विकास विशेषज्ञ रमेश सिंह चौहान, योजना सहायक रविन्द्र कुमार एवं लाभार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

