रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड कमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध स्थित किड्सजी स्कूल के पास लगभग 25000 वर्गफीट भुखण्ड पर अवैध रुप से की जा रही प्लॉटिंग पर जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर किए गए मुरूम रोड को काटने की कार्रवाई कर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी तथा किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल तोडऩे की कार्रवाई की गयी.
इसके साथ ही वहाँ अवैध प्लॉटिंग का बोर्ड रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा लगाया गया है एवं राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधान अनुसार वहाँ अधिग्रहण की नियमानुकूल प्रकिया शीघ्र करने की तैयारी की जा रही है।
0

