0 आरटीआई ने गरीब बच्चों का अधिकार छिना है
रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने आज जिला शिक्षा अधिकारी को आरटीआई में शासन विरोधी नीतियों तथा आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। पाठ्यपुस्तक निगम को गुणवत्ताविहीन बताते हुए इसके लिए भी मांग की है।
कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने वाले तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। मेनन ने कहा कि शिक्षा के अधिकार 2009 के तहत गरीब बच्चों को प्राईवेट स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा दिया जाता है जिसे समाप्त कर नर्सरी से कक्षा पहली से कार्य कर रही है यह अनुचित है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं में जिस कागज का उपयोग किया गया है वह खराब है यह स्याही सोखता है जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी है जिसके कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

