देहरादून,27 मार्च (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों के लिए मूल्यांकन संबंधी कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सही और पारदर्शी मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए देहरादून और विकासनगर में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षकों की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यशाला में विनोद ढोंडियाल (मुख्य शिक्षा अधिकारी) और प्रेमलता बोड़ाई (प्रधानाचार्य) सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष, समयबद्ध और सावधानीपूर्वक करने पर जोर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

