रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। भारतीय एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से शुक्रवार को सोनी फाउंडेशन परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल गौतम बनर्जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर केपी सिंह तथा मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी शामिल रहे। विद्यालय अध्यक्ष सेवानिवृत ब्रिगेडियर केके तलवार, हेमंत अरोड़ा, कर्नल समीर मानसिंह और निदेशिका शांति दुबे भी मौजूद रहीं। प्रधानाचार्या रमनीत स्वरूप ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

