0-11 अप्रैल को गौरव ग्राम गट्टासिल्ली के पुराने मंडी प्रांगण में होगी कार्यक्रम
नगरी, 07 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के नगरी विकासखंड में तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का महाधिवेशन 2026,वार्षिक महासभा का आयोजन गट्टासिल्ली के पुराने मंडी प्रांगण और रीपा भवन में आयोजित होगी। सम्मेलन के लिए तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज नगरी और आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादक बोर्ड के चेयरमेन विकास मरकाम की अगुवाई में वार्षिक सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन एवं वन एवं जलवायु पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को निज निवास राजधानी रायपुर पहुंचकर आमंत्रित किये।
आदिवासी समाज की भावभरा आमंत्रण को माननीय मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने सहज स्वीकार किया।
इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विकास मरकाम,आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैया,सुरेश ध्रुव कोषाध्यक्ष तहसील समाज नगरी,सियाराम नेताम अध्यक्ष गट्टासिल्ली,संजय मरकाम अध्यक्ष युवा प्रभाग सहीत अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

